नई माँ के लिए योग -महीना 11

Last updated On July 26th, 2021

नई माँ के लिए योग -महीना 11

इस सप्ताह हम आपको कुछ ऐसे पोज देते हैं जो आपके पेट,हाथ और आपके पूरे शरीर को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेंगे। इस पूरे महीने के लिए यह पोज ट्राई करे।

कोबरा मुद्रा

कोबरा पोज वजन घटाने में बहुत कुशल है। साथ ही नई माताओं को प्रसव के बाद पीठ दर्द से निपटने में मदद करता है। योग का यह मूल मुद्रा आपके नितम्ब, पेट और बाहों को टोन करेगा। आप इस मुद्रा को दिन में 5-10 बार कर सकते हैं।

कैसे करे:

  1. अपने पेट पर सपाट लेट जाएं और अपनी हथेलियों को अपनी छाती के दोनों ओर लाएं।
  2. सांस ले और अपनी बाहों का उपयोग करके खुदको ऊपर उठाएं।
  3. इस मुद्रा पर 1 मिनट तक रहें और गहरी सांस ले।
  4. अपने आप को धीरे-धीरे वापिस लाएं।

बो पोज

प्रसव के बाद बड़े हुए वजन के अलावा, नई माताओं को अक्सर पाचन सम्बन्धी समस्याएं होती है। क्योंकि प्रसव के बाद शरीर अपनी शक्ति हो देता है। समग्र स्वास्थ्य को बनाये रखने की आवश्यकता होती है। यह मुद्रा आपको इसे हासिल करने में मदद करती हैं। इस सप्ताह हर दिन यह मुद्रा करें।

कैसे करें:

  1. अपने पेट के बल लेटे और घुटनो को मोड़े और अपने घुटनों को अपने हाथो से पकड़े।
  2. अपना सिर उठाते समय श्वास ले और इसे कुछ सेकंड के लिए बनाए रखें।
  3. सांस छोड़ते हुए मूल स्तिथि पर लौटे।
    इस महीने के लिए नई माँ के लिए आहार पर हमारा लेख पढ़ें:  नई माँ के लिए आहार – महीना 11